सीमाजन छात्रावास में कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन


सीमाजन छात्रावास में कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन
जैसलमेर सीमा जन कल्याण समिति द्वारा संचालित सीमा जन छात्रावास में नवनिर्मित कम्प्यूटर केंद्र का उद्घाटन सोमवार को विधायक छोटू सिंह ने विधि विधान से किया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघ चालक त्रिलोकचंद, जिला प्रचारक बाबूलाल, समिति के संरक्षक मुरलीधर खत्री, जिला मंत्री शरद व्यास एवं प्रांतीय संगठन मंत्री नीम्बसिंह उपस्थित थे। जिला मंत्री शरद व्यास ने बताया कि छात्रावास भवन में कम्प्यूटर केन्द्र का संचालन करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक से अवगत करवाया है। विधायक भाटी ने छात्रावास परिसर का अवलोकन कर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही हर संभव सहयोग देने की बात कही। वार्डन गणपतसिंह ने छात्रावास में संचालित होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विधायक भाटी ने छात्रावास भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की सहयोग राशि दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ