गुरुवार, 30 जुलाई 2015

बाढ़ राहत कार्य में स्वयंसेवक लगे है दिन रात

बाढ़  राहत  कार्य में स्वयंसेवक लगे है दिन रात 

जालोर ३० जुलाई २०१५ ।  पिछले दिनों से लगातार चल रही वर्षा से भीनमाल तहसील में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पिछले तीन दिनों से दिन रात बाढ़  राहत  कार्य में लगे है. साउवा  बस्ती के जलमग्न 90  लोगो को जगजीवन राम विद्यालय में अस्थाई रूप से ठहराया और उनके भोजन रहने की व्यवस्था स्वयंसेवकों द्वारा की गई।  

संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख अशोक सोनी ने बताया कि बाढ़ राहत कार्य गत तीन दिनों से चल रहा है।  बाढ़  ग्रस्त इलाकों  में भोजन पैकेट  पहुँचाये जा रहे है।  मौसम को देखते हुए चिकित्सा किट भी स्वयंसेवकों  द्वारा वितरित किये जा रहे है. 

खाद्य सामग्री ले जाते हुए स्वयंसेवक

खाद्य सामग्री ले जाते हुए स्वयंसेवक

खाद्य सामग्री पैक करते हुए स्वयंसेवक

सहायता के लिए तत्पर स्वयंसेवक गण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विश्व संवाद केन्द्र जोधपुर द्वारा प्रकाशित