सोमवार, 16 जनवरी 2012

मकर सक्रांति पर्व पर जयघोष के साथ निकाला पथ संचलन

साभार : दैनिक नवज्योति


पथ संचलन में मिले कदम से कदम

सियाणा। भारत विश्वगुरू व सोने कि चिडिया थी। इस देश में राम, कृष्ण जैसे अवतार हुए है। ऎसे देश का वासी होना गर्व की बात है। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने रविवार को संघवी क्रीडा स्थल में आयोजित पथ संचलक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भारत में गंगा, यमुना, सरस्वती व कावेरी जैसी नदियां बहती है।

भारत वीरो की भूमि है। उन्होंनें भारत को पुन: विश्वगुरू बनाने का संकल्प करने को कहा। इससे पहले स्वयंसेवको ने क्रीडा स्थल से पथ संचलन किया। संचलन में स्वयं सेवक मुख्य बस स्टैण्ड, पटवार मार्ग, सरजावाव मार्ग, मुख्य डाकघर मार्ग, मुख्य बाजार व कोलरी मार्ग होते हुए वापस क्रीडा स्थल पहुंचे। स्वयंसेवकों का मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पथ संचलन में जिला कार्यवाह प्रहल्लाद गर्ग, शारीरिक प्रमुख चेताराम माली, कैलाश अग्रवाल, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, देवीसिंह चौहान, अनिल, महेन्द्रसिंह, सुखदेव राल, दिनेश भाटी, प्रमोद सुथार व सोहनलाल टेलर आदि शामिल हुए।
वंदे मातरम् से गूंजा शहर

पाली. पथ संचलन के दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी स्वागत के साथ-साथ 'वंदे मातरम्' व 'भारत माता की जय' के नारे लगाते रहे। जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। शहर के जिन-जिन मार्गों से यह पथ संचलन गुजरा वहां नागरिक उसके स्वागत को आतुर नजर आए। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ संचलन का जोरदार स्वागत किया गया। पथ संचलन को देखने के लिए उत्सुक लोगों से सड़क के दोनों किनारे अटे हुए नजर आए। महाराणा प्रताप कमांडो फोर्स के जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कुंपावत के नेतृत्व में भी सूरजपोल पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

परिवर्तन से होगा समस्याओं का निराकरण : दवे :
पथ संचलन से पूर्व मालियों की बगीची में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रांत प्रचार प्रमुख महेंद्र दवे ने सैकड़ों स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मकर संक्रांति पर्व का पौराणिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र की समस्याओं का निराकरण कानून व प्रशासन के माध्यम से न होकर व्यक्ति निर्माण तथा समाज परिवर्तन से ही होगा। आरएसएस हमेशा से व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज परिवर्तन कर रहा है। नगर प्रचार प्रमुख संजय पोरवाल ने बताया कि इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
जयघोष के साथ निकाला पथ संचलन
सियाणा.(जालोर) कसबे के संघवी क्रीड़ा स्थल में राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से रविवार को सम्मेलन का आयोजन बतौर मुख्य वक्ता जोधपुर प्रांत प्रचारक मुरलीधर की मौजूदगी में हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता मुरलीधर ने कहा कि भारत सूरवीरों का देश रहा है। भारत की धरती पर महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, पन्नाधाय, भगवान श्रीकृष्ण व राम समेत कई महापुरुषों ने जन्म लिया, देश के हालात दिनों दिन बदलते जा रहे हंै। युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति अपनाकर अपनी मूल संस्कृति भूल रहा है। इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन की शुरुआत संघवी क्रीड़ा स्थल से हुई जो बस स्टैंड, पटवार भवन, भट्टों का चौक, मैन बाजार, खेतलाजी रोड, रामदेव मंदिर होते हुए पुन: संघवी क्रीड़ा स्थल पहुंचा। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके संघ के जिला कार्यवाहक प्रहलाद गर्ग, शारीरिक प्रमुख चेताराम माली, आहोर के पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, महेंद्र सिंह, सुखदेव रावल, दिनेश भाटी, देवी सिंह, प्रमोद सुथार, भरत सिंह व रामसिंह दहिया समेत कई जने मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विश्व संवाद केन्द्र जोधपुर द्वारा प्रकाशित